जालान टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में देशहित की जिम्मेदारियों पर जोर
रांची, अगस्त 16 -- रांची, संवाददाता। आदित्य प्रकाश जालान टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस पर प्राचार्य डॉ. रामकेश पांडेय ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद प्रशिक्षुओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण, नाटक और झांकी की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि डॉ. ब्रजेश कुमार ने जाति-धर्म से ऊपर उठकर देशहित में कार्य करने की अपील की, वहीं प्राचार्य ने कर्तव्यों के ईमानदारी से पालन पर जोर दिया। कार्यक्रम में कमलेन्द्र त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापन किया और पूरा महाविद्यालय परिवार मौजूद रहा। यह भी पढ़ें- थड़पखना में ध्वजारोहण कर आपसी भाईचारे का दिया संदेश यह भी पढ़ें- आईएचएम रांची में नाट्य प्रस्तुति में झलका विकसित भारत यह भी पढ़ें- पीडी एडमिन ने जुडको में किया झंडोत्तोलन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.