मऊ, अप्रैल 24 -- चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान से दिनदहाड़े बाइक सवार जालसाजों ने दुकानदार को गुमराह कर काउंटर पर रखा पांच बंडल कापर के बिजली तार किमत लगभग 20 हजार रुपये का चुरा ले गए। जिसकी किसी को भनक तक नहीं लग पाई। शाम को घटना की जानकारी होने पर दुकानदार ने इधर उधर पूछताछ और खोजबीन करने बाद थाने में घटना की अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी। नगर के महतवाना वार्ड निवासी राजकुमार मौर्य पुत्र दशरथ मौर्य की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। दुकान खोलने के बाद छोटे भाई को दुकान बैठाया था। इस दौरान एक बाइक पर दो युवक आए। यह भी पढ़ें- तहरीर के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं, पीड़ित काट रहा कोतवाली के चक्कर एक हलमेट पहने और दूसरा गमछे से चेहरा बांध रखा था। जिसके बाद दुकान में आकर काउंटर पर रखे तार के पास खड़े हो गए। इसके बाद दुकानद...