गुड़गांव, मई 22 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। जालसाजों ने एक निजी कंपनी के कर्मचारी से उसके बॉस की तस्वीर व्हाट्सऐप प्रोफाइल पर लगाकर 15 लाख रुपये ठग लिए। जालसाज ने खुद को जरूरी बैठक में व्यस्त होने की बात कहकर कर्मचारी को झांसे में लिया और कंपनी के खाते से मोटी रकम ट्रांसफर करवा ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-37 स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत कर्मचारी सुबोध कुमार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि घटना 18 मई की है। वह सुबह अपने दफ्तर के लिए आ रहे थे, तभी अचानक उनके व्हाट्सऐप पर एक अनजान नंबर से मैसेज आया। सुबोध ने जब उस नंबर की प्रोफाइल फोटो देखी, तो उस पर उनके असली बॉस विनोद कुमार की तस्वीर लगी हुई थी。

ठग की चालाकी ठग ने हूबहू बॉस जैसा प्रोफाइल तैयार किया था। मैसेज में ठग ने सुबोध से पेशेवर अंदाज में पूछा क्या ...