बाराबंकी, मार्च 23 -- हैदरगढ़। साइबर जालसाज ने औसानेश्वर महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष के बैंक खाते से 27 हजार रुपये निकाल लिया। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच का रही है। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में औसानेश्वर महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष संजय गिरी ने सोमवार को तहरीर दी। बताया दो दिन पहले लखनऊ से घर आते समय उनका मोबाइल फोन रास्ते में कहीं गिर गया था। सोमवार को वह बैंक पहुंचकर अपने खाते से रुपये निकालने के लिए विड्राल फार्म भरा। बैंककर्मी ने बताया कि रुपये तो दो दिन पहले निकल चुका है। इतना सुनते ही उपभोक्ता श्री गिरी स्तब्ध रह गए। पता चला कि जालसाजों ने यूपीआई से दो बार में 27 हजार रुपए निकाल लिए हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.