जालसाज ने एटीएम कार्ड बदलकर 76 हजार निकाले
लखनऊ, जून 15 -- लखनऊ। तेलीबाग में मदद के बहाने पहुंचे एक शातिर जालसाज ने पीड़ित का एटीएम कार्ड बदलकर 76 हजार रुपए निकाल लिए। तेलीबाग के छोटा देवी खेड़ा निवासी महेश कुमार के मुताबिक पांच जून की सुबह साढ़े 10 बजे वह सुभानी खेड़ा चौराहा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से रुपए निकालने पहुंचे थे। कई प्रयास के बावजूद रुपए नहीं निकले तो वहां मौजूद एक जालसाज युवक ने उन्हें मदद करने का भरोसा दिया। इस बीच उसने एटीएम कार्ड बदलकर था। इसके बाद जालसाज ने खाते 76 हजार रुपये निकाल लिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.