हरदोई, जनवरी 11 -- हरदोई, संवाददाता। जालसाजी के मामले में नामजद सरकारी कर्मचारियों को पकड़ने में पुलिस महकमे की रफ्तार धीमी चल रही है। बीते डेढ़ माह के दौरान आधा दर्जन सरकारी कर्मियों पर केस दर्ज हो चुके हैं। ज्यादातर मामलों में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। प्रदेश सरकार की सर्वोच प्राथमिकता वाली धान व बाजरा खरीद योजना में फर्जीबाड़ा करने वालों पर जिम्मेदारों के मेहरबान होने के आरोप लग रहे हैं। लेखपालों व केंद्र प्रभारियों के छुट्टा घूमने से कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। जांच के नाम पर चल रही सुस्ती दागियों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। उधर चर्चा है कि मामले में कुछ सफेदपोश राजनीतिज्ञ भी सक्रिय हो गए हैं। वे अपनी पहुंच का इस्तेमाल करके नामजद आरोपितों को बचाने की फिराक में पैरवी करने में लगे हैं। एसपी अशोक कुमार मीणा का कहना है कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.