जहानाबाद, अप्रैल 29 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। साइबर क्राइम से जुड़े अपराधियों ने फिर एक जालसाजी की और एक खाते से एक लाख तीन हजार रुपये की निकासी कर ली। इस बार घटना हुई एक सेवानिवृत दारोगा शालिग्राम शर्मा के साथ। उन्होंने साइबर थाने की पुलिस को सूचना दिया है। बताया गया है कि सफर करने के दौरान उनका मोबाइल फोन गुम हो गया था। संभवत वह किसी जालसाज गिरोह के हाथ लगा।मोबाइल फोन में कुछ जरूरी कागजात थे जिसके आधार पर फर्जीवाड़ा कर खाते से एक लाख तीन हजार रुपये की निकासी कर ली। बहरहाल इसका तकनीकी अनुसंधान किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...