गुड़गांव, मई 1 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। जियो हॉटस्टार कनेक्शन अपडेट के नाम पर निजी कंपनी में काम करने वाले 72 वर्षीय जनरल मैनेजर से जालसाजों ने 50 हजार रुपये की ठगी कर डाली। पुलिस ने साइबर थाने में मामला दर्जे कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परितोष घोष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया वह एक निजी कंपनी में जनरल मैनेजर के पद पर काम करते है। 17 फरवरी 2026 को उन्हें अपना जियो हॉटस्टार कनेक्शन अपडेट करना था। इसके लिए उन्होंने गूगल पर हेल्पलाइन नंबर सर्च किया। उन्हें एक नंबर मिला, जिस पर कॉल करने पर सामने वाले व्यक्ति ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताया। जालसाज ने उन्हें बातों में उलझाकर बैंक खाते की जानकारी हासिल कर ली। आरोपी ने पीड़ित को एक लिंक भेजकर फर्जी वेबसाइट पर कुछ नियमों को सहमति करने को कहा। पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने न तो कोई ओटीपी ...