गोरखपुर, मई 20 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र में कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा करने और पीडब्ल्यूडी से आठ लाख रुपये मुआवजा हड़पने का मामला सामने आया है। नौसढ़ निवासी पप्पू पासवान की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित के अनुसार, वर्ष 2014 में 875 वर्गफीट जमीन का सौदा आठ लाख रुपये में हुआ था। आरोप है कि आरोपितों ने सरकारी भूमि छिपाकर फर्जी तरीके से बैनामा कराया और बाद में उसी जमीन का मुआवजा भी ले लिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। सीओ गीडा के आदेश पर पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...