लखनऊ, दिसम्बर 30 -- लखनऊ, संवाददाता। जालसाजों ने दो लोगों को झांसे में लेकर 2.63 लाख रुपये ऐंठ लिए। दोनों पीड़ितों ने संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुराना दारूलशफा स्थित विधायक निवास-2 निवासी हीरामन सिंह यादव के मुताबिक 25 दिसंबर को उनके पास एक कॉल आयी। फोन करने वाले ने खुद को पूजा का पति बताया। भतीजी का पति समझकर हीरामन ने बात शुरू की। इसके बाद जालसाज ने कहा कि अपोलो अस्पताल में परिचित भर्ती है। उसके लिए मैं ऑनलाइन रुपये भेज रहा हूं, आप उधर ट्रांसफर कर देना। जालसाज ने फर्जी क्रेडिट मैसेज भेजकर 86,499 रुपये ट्रांसफर करा लिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने हजरतगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी है। इसी तरह पारा के हंसखेड़ा निवासी विनय यादव ने बताया कि नौकरी के लिए मोबाइल एप पर प्रोफाइल बनायी थी। इसी दौरान उनके पास एक कॉल आयी। जालस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.