फरीदाबाद, फरवरी 26 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीके से लोगों को झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करली। साइबर थानों की पुलिस ने बुधवार को साइबर ठगी के आरोप में मामले दर्ज कर लिए हैं। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-16 निवासी एक व्यक्ति से नैनीताल में होटल बुकिंग के नाम पर 67,800 रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार, 18 फरवरी को उन्होंने नैनीताल में होटल बुकिंग के लिए इंटरनेट पर सर्च किया, जहां उन्हें एक मोबाइल नंबर मिला।भरोसा कर पीड़ित ने उसे 22,600 रुपये भेज दिए। इसके बाद अलग-अलग बहाने बनाकर आरोपी ने उनसे कुल 67 हजार 800 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। वहीं साइबरठग ने परिचित बताकर सेक्टर-75 निवासी व्यक्ति से 22 हजार 500 रुपये की ठगी कर ली। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने साइबर पोर्टल 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.