लखनऊ, जुलाई 13 -- मोहनलालगंज। जालसाजों ने कुढा निवासी युवक के मोबाइल फोन को हैक कर खाते से साढे चार लाख रुपये निकाल लिये। कुढा निवासी संदीप कुमार ने बताया कि 3 जून को वह हरिद्वार घूमने गया था। वहां उसके मोबाइल फोन पर जालसाज ने कॉल कर कहा कि उसका मोबाइल फोन वेरीफाई नहीं है। ओटीपी नम्बर बता दे नहीं तो मोबाइल नम्बर बंद कर दिया जायेगा। उत्तराखंड से वापस आने के बाद वह मोबाइल नम्बर शुरू कराने मोबाइल सेंटर गया तो पता चला उसका आधारकार्ड भी ब्लॉक है जिसमें वही मोबाइल नॅम्बर लगा हुआ है। 24 जून को वह बैंक गया तो पता चला उसके दो खातों से जालसाजों ने 4.5 लाख रुपये निकाल लिये। जिसके बाद उसने साइबर सेल व मोहनलालगंज कोतवाली में शिकायत की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...