फरीदाबाद, जून 20 -- गुरुग्राम/फरीदाबाद, हिटी। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डरा धमकाकर 23 लाख रुपये की ठगी के मामले में जालसाजों को बैंक खाता मुहैया करवाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान 21 वर्षीय करण राजपूत के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पल्ला (फरीदाबाद) का रहने वाला है। हाल ही में नोएडा में रह रहा था। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, जालसाजों ने खुद को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बताते हुए पीड़ित को कॉल किया और उसे किसी गंभीर अपराध या संदिग्ध पार्सल के मामले में फंसने का डर दिखाया। 24 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच वीडियो कॉल पर लगातार नजर में रखते हुए डिजिटल अरेस्ट कर लिया। जेल जाने और समाज में बदनामी के डर से बदहवास हुए पीड़ित से साइबर ठगों ने दबाव बनाकर अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 23 लाख ट्रांसफर करवा लिए। जब प...