जालसाजों का साथ देने के आरोप में धरा
फरीदाबाद, जून 7 -- फरीदाबाद। साइबर अपराध थाना एनआईटी पुलिस ने गिरफ्तारी का डर दिखाकर 30 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में बैंक खाता उपलब्ध कराने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिल्ली के गुरु हरिकिशन नगर निवासी आयुष के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि आरोपी आयुष ने बैंक खाताधारक मनीष का खाता गौरव से लेकर विकास को दिया था। खाते में ठगी के आठ लाख पांच हजार रुपये आए थे। आयुष, गौरव और विकास आपस में दोस्त हैं।आयुष का दिल्ली में पुरानी गाड़ियों की खरीद-फरोख्त काम काम है। आरोपी मुंबई पुलिस के एक साइबर के मामले में दस महीने की जेल भी काट चुका है। यह भी पढ़ें- निवेश के नाम पर 22.29 लाख रुपये ठगे इस मामले में बैंक खाताधारक मनीष सहित तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, आरोपी को 16 जून...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.