गोरखपुर, मई 29 -- पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम रमवापुर में संचालित बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक विकास विश्वकर्मा और उनकी पत्नी नीतू विश्वकर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर फर्जी तरीके से खाते से रुपये निकालने का केस दर्ज किया गया था। आरोपियों को गुरुवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। रमवापुर निवासी दिलीप कुमार ने केस दर्ज कराते हुए बताया था कि आरोपी दंपति गांव के चौराहे पर ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करते हैं। वर्ष 2025 के अक्तूबर में वह अपनी एफडी कराने केंद्र पर गए थे। दोनों आरोपियों ने उनके खाते से धोखाधड़ी कर दो लाख रुपये की निकासी कर ली। यह भी पढ़ें- कारोबार के लिए 32 लाख लेकर हड़पे, दंपति समेत पांच पर केस उनकी माता बासमती के खाते से एफडी के नाम पर ढाई लाख रुपये निकाल...