गोरखपुर, दिसम्बर 15 -- गोरखपुर। फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर 41 लाख रुपये हड़पने के मामले में कोर्ट ने शाहपुर थाना क्षेत्र के भोला जी पुरम खरैया पोखरा के पास बशारतपुर निवासी आरोपित देवेंद्र सिंह की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। अभियोजन पक्ष का कहना था कि वादी बाबूराम प्रसाद शाहपुर थाना क्षेत्र के भोलाजीपुरम का निवासी है। उन्होंने गीडा सेक्टर 13 में लाइफ मेडिको के नाम से केनुला फैक्ट्री लगाया था। जिसमे गुफरान आलम सेल्समैन व देवेंद्र सिंह ड्राइवर के रूप में काम करते थे। आरोपितों ने मिलकर वादी का चेक बुक चोरी कर लिया और उस पर कूट रचित हस्ताक्षर बना कर खाते से 41 लाख रुपए निकाल लिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...