मऊ, अप्रैल 19 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना दोहरीघाट पुलिस टीम ने जालसाजी करके दो पासपोर्ट बनवाने वाले एक जालसाज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार जालसाज से पुलिस टीम कड़ी पूछताछ में जुटी हुई है। उधर पुलिस टीम की कार्रवाई से पूरे दिन अफरा-तफरी मची रही। प्रभारी निरीक्षक थाना दोहरीघाट संजय त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार को वह गहन चेकिंग करने में जुटे हुए थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि जालसाजी करके दो पासपोर्ट बनवाने वाला आरोपित किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में आया हुआ है। पुलिस टीम ने कुसुम्हा नहर के पास से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की शिनाख्त सुरेश चन्द यादव निवासी बरकोला थाना दोहरीघाट के रूप में किया गया। यह भी पढ़ें- रिटायर दरोगा के मकान की फर्जी रजिस्ट्री कर लिया लोन, दो गिरफ्तार पुलिस की पूछताछ में आरोप...