नई दिल्ली, फरवरी 24 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भगोड़ा घोषित किए गए एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो पीड़ितों से करीब 35 लाख रुपये की ठगी की थी। पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी दीपक जमानत पर रिहा होने के बाद फरार हो गया था। वह दिल्ली के बेगमपुर एक्सटेंशन के बेगम विहार का निवासी है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ विजय विहार थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बेगमपुर के ई-ब्लॉक में स्थित एक खाली प्लॉट का जाली दस्तावेज तैयार करके बेचने की साजिश रची थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.