जौनपुर, मई 1 -- मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी, जालसाजी के आरोप में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।फूलपुर थाना क्षेत्र के विनोद कुमार यादव ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के सलारपुर करौरा गांव निवासी राजेश पांडेय, देवेश पांडेय सहित इन्हीं के परिवार का एक और सदस्य मछलीशहर में पांडेय ढाबा के हैं।मैने ghhhजीविकापार्जन के लिए इनसे मुंबई नंबर प्लेट की एक पुरानी कार इस शर्त पर खरीदी थी कि विपक्षी 20 - 22 दिन के अंदर इसका नंबर जौनपुर उत्तर प्रदेश की करवाने के साथ इंजन सहित कार को नई जैसी करवा कर एनओसी देंगे। यदि कार एक साल के अंदर खराब होती है तो इसी दाम पर वापस ले लेंगे। मैंने 27 जून 2026 तक हुए समझौते के अनुसार कार का दो लाख 10 हजार रुपए गुगल पे से भुगतान भी कर द...