नई दिल्ली, जुलाई 20 -- पंजाब सरकार ने दिसंबर में जालंधर में आयोजित होने वाली सब-जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों के बीच खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक नई घोषणा की है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ऐतिहासिक रायज़ादा हंसराज स्टेडियम में अत्याधुनिक इनडोर बैडमिंटन हॉल के निर्माण के लिए 2.14 करोड़ रुपये की विशेष अनुदान राशि देने की घोषणा की। सरकार का कहना है कि परियोजना पूरी होने के बाद यह स्टेडियम 10 इनडोर बैडमिंटन कोर्ट वाला पंजाब का पहला खेल परिसर बन जाएगा। मुख्यमंत्री ने शनिवार को स्टेडियम का दौरा कर राष्ट्रीय चैंपियनशिप की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों, कोचों और खेल अधिकारियों से भी बातचीत की तथा मौजूदा खेल सुविधाओं का निरीक्षण किया। राज्य सरकार के अनुसार, लगभग 44 वर्ष बाद राष्ट्री...