सहरसा, अप्रैल 11 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। जालंधर में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बलवाहाट थाना क्षेत्र के बरसम गांव निवासी पप्पू कुमार राम की मौत हो गई। शुक्रवार को जब उनका शव पांच दिन बाद गांव पहुंचा, तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जैसे ही एंबुलेंस गांव में पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी बबिता देवी बेसुध हो गईं, वहीं बच्चों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो उठा।प्राप्त जानकारी के अनुसार, लीलनन्द राम के 32 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार राम करीब 15 दिन पहले रोजी-रोटी की तलाश में पंजाब के जालंधर गए थे। रविवार की देर शाम काम से लौटने के बाद वे सब्जी लेने निकले थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना ...