मुजफ्फरपुर, मार्च 28 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जालंधर में खाना महंगा हुआ तो गुजर-बसर मुश्किल हो गया। मजबूरी में प्लाई फैक्ट्री की नौकरी छोड़ कर चार कामगार शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से मुजफ्फरपुर पहुंचे। इनमें शहर के सादपुरा इलाके के निवासी राशिद व विवेक महतो के अलावा सीतामढ़ी के मेजरगंज के केशव पटेल और दिलीप कुमार शामिल हैं।केशव व राशिद ने बताया कि 15 हजार मासिक पगार के साथ फैक्ट्री मालिक ने मुफ्त आवासीय सुविधा दे रखी थी। भोजन-नाश्ता का इंतजाम खुद करना होता था। मध्य पूर्व में जारी युद्ध के कारण मार्च के आरंभ से ही गैस की किल्लत होने लगी। पहले एक हजार के गैस सिलेंडर में ग्रुप का महीनेभर का खाना बन जाता था। गैस सिलेंडर नहीं मिलने पर रोज 200 रुपये से अधिक लकड़ी पर खर्च हो रहा था। इन परिस्थितियों के बीच ऑर्डर कम आने से फैक्...