बहराइच, मई 22 -- महसी, संवाददाता। पंजाब के जालंधर से आई पुलिस हरदी थाने के विभिन्न गांवों में सोना खोज रही है। जालंधर से सोना चोरी कर यहां लाए जाने की सूचना पर शुक्रवार सुबह हरदी थाने पहुंची पंजाब पुलिस ने विधिक कार्यवाही के बाद ट्रेस लोकेशन पर दबिश डाल रही है। लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई खुलासा नहीं हो सका था। पंजाब पुलिस के अधिकारी सुखवंत सिंह ने बताया कि पंजाब के जालंधर से 20 - 25 तोला सोना चोरी हुआ था। जिसमें यहां के कुछ लोगों के शामिल होने की शिकायत थी। चोरी हुए सोने एवं चोरों की तलाश में लोकल पुलिस के साथ ट्रेस लोकेशन के मुताबिक दबिश डाली जा रही है। यह भी पढ़ें- चोरी की घटना का पांच दिन बाद भी नहीं मिला सुराग हालांकि अभी तक सफलता नहीं मिली है इन्वेस्टिगेशन चल रही है। सफलता मिलने पर खुलासा किया जाएगा। एस ओ हरदी आलोक सिंह के अनुसार पंज...