जार व चिप्स के बैग में छिपाई 17 ब्रांड की शराब जब्त
मुजफ्फरपुर, अगस्त 18 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। उत्पाद विभाग की टीम ने अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए शराब के धंधे का पर्दाफाश किया है। एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर शराब लदा मालवाहक ऑटो भी जब्त किया गया। उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार ने बताया कि रामपुर हरि में पंकज राय की झोपड़ी की तलाशी में टीन के जार के अंदर से शराब मिली। जब्त शराब चार राज्यों के 17 अलग-अलग ब्रांड की पाई गई। मौके से धंधेबाज भाग निकला। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कुल 35 कार्टन शराब जब्त हुई। इसमें अरुणाचल, दिल्ली, यूपी और चंडीगढ़ निर्मित शराब हैं। वहीं, दूसरी ओर उत्पाद इंस्पेक्टर ने बताया कि सरैया-रेवा रोड में एनएच-722 स्थित मुंगौली के समीप एक मालवाहक ऑटो को जब्त किया गया। ऑटो चालक कांटी के दिलशाद अली को गिरफ्तार किया गया। ऑटो के पिछले हिस्से में चिप्स के बैग की तलाशी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.