मुजफ्फरपुर, जून 1 -- मुजफ्फरपुर, वसं। पूर्व रक्षामंत्री जार्ज फर्नांडिस की पुण्यतिथि पर तीन जून को राजकीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर बिहार सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार नामित किये गए हैं। यह जानकारी डीएम सुब्रत कुमार सेन ने दी।उन्होंने बताया कि जार्ज फर्नांडिस का मुजफ्फरपुर के विकास में अमूल्य योगदान है। उनकी स्मृति में होनेवाले कार्यक्रम को राजकीय समारोह का दर्जा दिया गया है। यह समारोह जार्ज फर्नांडिस स्मृति उद्यान में आयोजित किया जाएगा। श्रवण कुमार बुधवार को होनेवाले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।इसके अलावा जार्ज फर्नांडिस की याद में 4 जून को होनेवाले राष्ट्रीय सेमिनार एवं जार्ज फर्नांडिस स्मृति व्याख्यानमाला में भी बतौर मुख्य अतिथि शामिल रहेंगे। यह भी पढ़ें- जॉर्ज फर्नांडिस की स्मृति में राष्...