मोतिहारी, जनवरी 29 -- मोतिहारी.। विश्वविख्यात ब्रिटिश उपन्यासकार जार्ज ऑरवेल की जन्मस्थली का विकास कार्य शुरु हो गया। डीएम सौरभ जोरवाल ने अधिकारियों की टीम के साथ जन्मस्थली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ही परिसर की साफ सफाई शुरु कर दी गयी। डीएम ने तत्काल गार्ड रुम बनाने का निर्देश दिया। वहां होमगार्ड की चौबीस घंटे तैनाती रहेगी। जीर्णशीर्ण भवन का मरम्मत कार्य भी कराने का निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि पुरातात्विक विभाग को इस स्थल के विकास के लिये पत्र भेजा गया है । तत्काल नगर आयुक्त को गार्ड रुम, भवन मरम्मत व साफ सफाई हर दिन कराने का निर्देश दिया है। 08 दिसम्बर 2025 को हिन्दुस्तान के बोले मोतिहारी अंक में नशेड़ियों से मिले मुक्ति तो जार्ज ऑरवेल की भवन का होगा संरक्षण शीर्षक से खबर प्रकाशित की गयी थी। खबर के प्रकाशन के बाद डीएम ने संज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.