जारो एजुकेशन लिमिटेड में कनिष्का रुहेला को मिला 13.96 लाख का पैकेज
मुरादाबाद, जून 5 -- टिमिट के एमबीए, बीबीए और बीकॉम विभाग के होनहार विद्यार्थियों ने एक और उपलब्धि हासिल करते हुए प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय शिक्षा कंपनी जारो एजुकेशन लिमिटेड में कार्यभार संभाल लिया है। हाल ही में आयोजित ऑनकैंपस प्लेसमेंट ड्राइव प्रक्रिया के दौरान, जारो एजुकेशन लिमिटेड ने एमबीए की कनिष्का रुहेला, बीबीए के सव्या गोयल और बीकॉम के दिव्यांश पाराशर का चयन किया। चार चरणों की कड़ी चयन प्रक्रिया में सफलता प्राप्त करने के बाद कनिष्का रुहेला को 13.96 लाख व सव्या गोयल और दिव्यांश पाराशर को 9.56 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर मेनेजमैंट ट्रेनी/ग्रेजुएट ट्रेनी के रूप में नियुक्त किया गया। चयन के बाद तीनों विद्यार्थियों को कंपनी के कार्यालय में आमंत्रित किया गया, जहां उन्होंने अपनी ट्रेनिंग पूरी कर अब अपनी जिम्मेदारियां संभालनी शुरू कर दी हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.