गुमला, अप्रैल 9 -- जारी प्रतिनिधि । परमवीर चक्र विजेता अलबर्ट एक्का के नाम पर बने जारी प्रखंड में आज भी मूलभूत सुविधाओं की कमी बनी हुई है। लंबे समय बाद यहां स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण तो कर दिया गया,लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए अब भी पक्की सड़क नहीं बन सकी है। लोगों को कच्ची सड़क से होकर केंद्र तक जाना पड़ता है। जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय ग्रामीणों मुन्ना सिंह, जय करण महतो, अरविंद सिंह, हरिहर सिंह, अरविंद कुजूर और बसंत बड़ाइक ने बताया कि खासकर बारिश के दिनों में कच्ची सड़क पर चलना बेहद मुश्किल हो जाता है। मरीजों को बाइक से लाने में हमेशा फिसलकर गिरने का डर बना रहता है।ग्रामीणों का कहना है कि कई बार अधिकारियों और उपायुक्तों द्वारा सड़क निर्माण का आश्वासन दिया गया, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.