गुमला, सितम्बर 25 -- जारी। जारी थाना क्षेत्र की जरडा पंचायत के घटमाटोली गांव में गुरुवार रात 17 वर्षीय प्रमिला मिंज ने आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह काफी देर तक प्रमिला के नहीं उठने पर परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने दरवाजा खोला, जिसके बाद घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी सन्नी कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...