गुमला, फरवरी 26 -- जारी। जारी प्रखंड परिसर में जिला समिति गुमला के तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय आयुष हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य दिलीप बड़ाइक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और दवा का लाभ उठाया।कैंप में मरीजों की सामान्य जांच के साथ-साथ रक्तचाप, शुगर सहित अन्य बीमारियों की जांच की गई। चिकित्सकों द्वारा परामर्श के बाद जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। शिविर में डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. पार्वती कुमारी एवं डॉ. रोशनी तिग्गा ने अपनी सेवाएं दीं।कैंप में चैनपुर क्षेत्र की सहिया ने पंजीकरण एवं ग्रामीणों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.