गंगापार, जून 21 -- कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी इलाके में कथित तौर पर बढ़ रहे अवैध मादक पदार्थों के कारोबार को लेकर ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नशे की गिरफ्त में आकर युवा अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं, जबकि अपराध का ग्राफ भी लगातार बढ़ रहा है। स्थानीय व्यापारी रोहन केसरवानी का आरोप है कि कई स्थानों पर खुलेआम अवैध मादक पदार्थों की बिक्री की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से अपेक्षित सख्ती नहीं दिखाई दे रही है। थाना प्रभारी कौंधियारा कुलदीप शर्मा ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की बिक्री की शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...