गुमला, मई 13 -- जारी। प्रखंड क्षेत्र में बुधवार देर शाम अचानक आए तेज आंधी-तूफान और बारिश से कई गांवों में जनजीवन प्रभावित हुआ। कोड़ी, श्रीनगर, टोगो सहित आसपास के गांवों में बड़े-बड़े पेड़ जड़ से उखड़ कर सड़क और खेतों में गिर गए। जिससे कुछ स्थानों पर आवागमन बाधित हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि अचानक मौसम बदलने के बाद तेज गर्जना और हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे लोगों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...