गुमला, फरवरी 26 -- जारी। प्रखंड क्षेत्र स्थित आदिवासी कला केंद्र भवन में एकल अभियान के तत्वावधान में दो दिनी आचार्य अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष जगत सिंह ने की,जबकि कोषाध्यक्ष दिलीप बड़ाइक और सचिव नंदकिशोर नंद के नेतृत्व में प्रशिक्षण आशेजित हुई।प्रशिक्षण सत्र के दौरान एकल अभियान के अंतर्गत संचालित शिक्षा,आरोग्य, ग्राम विकास, जागरण शिक्षा, संस्कार शिक्षा एवं प्राथमिक शिक्षा जैसे प्रमुख विषयों पर चर्चा की गई। आचार्यों को इन माध्यमों से ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक जागरूकता फैलाने और समग्र विकास की दिशा में कार्य करने का मार्गदर्शन दिया गया। मौके पर नवरत्न प्रसाद, धनेश्वर साहू एवं अंचल प्रशिक्षण प्रमुख सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...