गुमला, फरवरी 26 -- जारी। प्रखंड क्षेत्र में बढ़ती अवैध शराब बिक्री को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। लोगों ने आबकारी विभाग से इस पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि साप्ताहिक बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम शराब बेची जा रही है, जिससे सामाजिक माहौल बिगड़ रहा है।नशे में धुत लोगों द्वारा सड़क पर गिरने,शोर-शराबा करने और विवाद करने की घटनाएं बढ़ गई हैं। इससे महिलाओं, बच्चों और राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।ग्रामीणों ने आबकारी विभाग से नियमित छापेमारी, अवैध विक्रेताओं पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कदम नहीं उठाया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

हिंदी हिन्...