गुमला, अप्रैल 6 -- जारी, प्रतिनिधि। जिले के जारी-जारी प्रखंड के जरडा पंचायत सहित कई पंचायतों में अब तक जमीन का ऑनलाइन रिकॉर्ड अपडेट नहीं होने से किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकांश सरकारी सेवाएं ऑनलाइन होने के बावजूद प्रखंड के कई गांव अब भी इस सुविधा से वंचित हैं। जिससे स्थानीय किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। जमीन ऑनलाइन नहीं होने के कारण किसानों को दाखिल-खारिज, जमीन सत्यापन, बैंक से ऋण लेने तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए किसानों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। जिससे उनका समय और आर्थिक संसाधन दोनों प्रभावित हो रहे हैं।इस समस्या को लेकर झामुमो के प्रखंड संगठन सचिव गुलामे मुस्तफा ने उपायुक्त से हस्तक्षेप की मांग की है। उन...