जमशेदपुर, अगस्त 31 -- झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा एएनएम प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 एवं जीएनएम प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 में पूछे गए प्रश्न पत्रों की उत्तर कुंजियों से संबंधित आवश्यक सूचना जारी कर दी गई है। पर्षद द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गत 23 अगस्त 2026 को आयोजित इन परीक्षाओं के चारों सेटों के प्रश्न पत्रों से संबंधित आंसर की पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड कॉलम में अपलोड कर दी गई है। यदि परीक्षा में शामिल किसी भी अभ्यर्थी को प्रकाशित उत्तर कुंजी पर किसी प्रकार की आपत्ति है, तो वे अपने प्रमाण, तथ्य और साक्ष्य के साथ अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। परीक्षार्थी अपनी समेकित आपत्ति की सूची, प्रश्न संख्या एवं प्रश्न पत्र के सेट के साथ प्रमाणिक सबूत को स्कैन कर पर्षद के ईमेल आईडी पर भेज सकते हैं ...