जारंगडीह प्रबंधन से भामसं नई शाखा की बैठक
बोकारो, अप्रैल 23 -- कथारा। भामसं से संबद्ध सीसीएल सीकेएस जारंगडीह कोलियरी नयी शाखा कमेटी की पीओ कार्यालय में प्रबंधन के साथ परिचयात्मक बैठक की गई। प्रबंधन की तरफ से पीओ पीके सेनगुप्ता मुख्य रूप से मौजूद थे। यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप कुमार, संगठन मंत्री रामेश्वर कुमार मंडल, क्षेत्रीय सचिव राजू स्वामी व क्षेत्रीय सेफ्टी सदस्य कृष्ण कुमार ने श्रमिकों की ज्वलंत मुद्दों के अलावा माइंस से संबंधित कई समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही कई सुझावों को भी रखा। शाखा अध्यक्ष विक्की घांसी, सचिव नंदकिशोर, आरपी यादव, राहुल नारायण, रतिलाल मोदी, शिव कुमार, रवि सेन गुप्ता आदि थे। यह भी पढ़ें- रेल यूनियन की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.