बोकारो, जुलाई 24 -- कथारा। सीसीएल कथारा क्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह कोलियरी में विश्वकर्मा पूजा मनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। ओपन कास्ट कैंटीन परिसर में अधिकारियों व कर्मचारियों को बैठक पीओ पीके सेन गुप्ता की अध्यक्षता में हो चुकी है। अध्यक्ष खान प्रबंधक सुनील कुमार यादव, सचिव विनोद बाउरी, सहायक सचिव सूरज कुमार, कोषाध्यक्ष शशि भूषण ओहदार व उप कोषाध्यक्ष मनु मांझी के अलावा 15 कार्यकारिणी सदस्य पूजा को लेकर जुट गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...