वाराणसी, फरवरी 17 -- वाराणसी। पूर्वांचल हज सेवा समिति की ओर से सोमवार को मदनपुरा स्थित जनता सेवा हॉस्पिटल में कैंप लगा। इस दौरान जायरीन को हज के अरकान का प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही 266 लोगों को टीका भी लगा है। हज मास्टर ट्रेनर अदनान खान एवं स्टेट हज इंस्पेक्टर मोहम्मद आजम शमीम ने जायरीन को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान डॉ. गुलरेज अहमद और डॉ. राशिद जमाल अरमान अहमद, रईस अहमद, हाजी जुबैर, हाजी अब्दुल् अहद, तारिक हसन बब्लू, अहमद अली पप्पू, डॉ. अमीन, तलत महमूद, अयाज, राजू, कमालू, वैस अख्तर, अख्तर हुसैन थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...