भदोही, मार्च 23 -- भदोही, संवाददाता। इस साल हज पर जाने वाले सभी हज यात्रियों का हेल्थ कार्ड बन रहा है। साथ ही उन्हें टीका भी लगाया जाएगा। मदरसा अरबिया मदिनतुल इल्म, पीरखनपुर भदोही में 25 मार्च को नौ बजे से कैंप आयोजित है। मास्टर हज ट्रेनर हाजी आजाद खान ने बताया कि अल्पसंख्यक अधिकारी रमेश चंद्र और मुख्य चिकित्सा अधिकारी संतोष चक्र के निर्देश पर डा. रामपाल यादव, डा. अफरोज अपनी स्वास्थ्य टीम के साथ मौजूद रहेंगे। सभी यात्रियों को मेडिकल स्क्रीनिंग होगा और वैक्सीन लगाया जाएगा। साथ ही सभी यात्रियों को फिटनेस हेल्थ कार्ड दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...