रुडकी, मई 21 -- कलियर, संवाददाता। जुमेरात पर तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच भारी संख्या में जायरीन साबिर पाक की जियारत को कलियर पहुंचे। जायरीनों ने दरगाह पर घंटों लंबी कतार में खड़े होकर जियारत कर अपनी मुरादें मांगी। इस दौरान कलियर के बाजारों में भारी भीड़ रही। कलियर में हर जुमेरात पर साबिर पाक की दरगाह में जियारत के लिए भारी संख्या जायरीन कलियर आते हैं। बुधवार शाम से ही दूर दराज से जायरीन जियारत करने के लिए कलियर पहुंचना शुरू हो गए थे। जुमेरात पर तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच भारी संख्या में जायरीन कलियर दरगाह साबिर पाक पहुंचे। यह भी पढ़ें- कलियर में अतिक्रमण और मिट्टी के डंपर बन रहे जाम का कारण मान्यता है कि जेठ माह की चार जुमेरात का विशेष महत्व होता है।जायरीन यहां पर गेहूं, गुड़ आदि को भी दान करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...