देवरिया, अप्रैल 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले में जायद सीजन में 500 एकड़ में मूंगफली की खेती की जायेगी। तोरिया, आलू और दलहनी के खाली खेतों में इसकी बुवाई की जा रही है। इसके लिए जिले के किसानों को 485 कुंतल मूंगफली का मुफ्त बीज दिया गया है। जिले में किसानों की आमदनी बढ़ाने को मूंगफली की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। कृषि विभाग द्वारा इस साल पहली बार जायद में मूंगफली की खेती करायी जा रही है। रबी में किसान दलहनी,तिलहनी और आलू की खेती की जाती है। जायद में उक्त फसलों की कटाई के बाद खेत खाली हो जाता है। इन खाली खेतों में जायद सीजन में मूंग और मूंगफली की बुवाई करने को किसानों में मुफ्त बीज का वितरण किया गया है। इसके लिए किसानों को आनलाइन पंजीकरण कराना पड़ा है। मूंगफली की खेती कर अतिरिक्त आमदनी करने को किसानों को इसके लिए प्रोत्साहित किया जा...