जायद की फसल को नहीं मिल रहा पानी, भाकियू कार्यकर्ताओं ने बिजली समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन
चित्रकूट, मई 30 -- चित्रकूट, संवाददाता। जायद की फसल को लेकर किसान परेशान हो रहे है। सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। भाकियू मंडल सचिव हरबख्श सिंह की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड राजापुर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उनको बिजली समस्या से अवगत कराया।जिला महामंत्री अरुण पांडेय ने कहा कि कि सरकार की मंशानुसार किसानों को बिजली नहीं मिल पा रही है। जिन किसानों ने जायद की फसल तैयार की है, उनको समय से पानी नहीं मिल है। क्योंकि बिजली आपूर्ति सही तरीके से न मिलने के कारण निजी नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। यह भी पढ़ें- बिजली की समस्या को लेकर किया धरना प्रदर्शन केवल चार से पांच घंटे बिजली मिलने से दिक्कतें है। ब्लाक अध्यक्ष जसवंत सिंह चौहान ने कहा कि भीषण गर्मी का प्रकोप है। बिजली कटौती को लेकर सरकारी घोषणा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.