संतकबीरनगर, मार्च 13 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। सरसों का खेत खाली होते ही किसान जायद वाली फसलों की बुआई कर अच्छी आमदनी हासिल कर सकते हैं। इससे किसान के खेत की सेहत सुधरने के साथ-साथ किसानों की आर्थिक सेहत भी सुधरेगी। उर्द और मूंग का बीज किसानों को आवंटित कर दिया गया है। मक्का का बीज भी किसानों के लिए उपलब्ध है। किसान जायद की इन फसलों की बोआई कर बेहतर आमदनी अर्जित कर सकते हैं।जिले में एक कुंटल 60 किग्रा. उर्द और मूंग का बीज उपलब्ध हो गया है। इन बीजों को मिनी किट के रूप में ब्लाक स्तरीय गोदामों के माध्यम से चयनित किसानों को वितरित किया जा चुका है। इसके अलावा 26 कुंटल मक्का का बीज जिले के लिए आवंटित किया गया है। इन बीजों को किसानों को पूरी कीमत दे कर खरीदना पड़ेगा। किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान आरटीजीएस सिस्टम के माध्यम से किसानों के खाते ...