जायदा मंदिर के पास स्वर्णरेखा नदी में डूबा छात्र
आदित्यपुर, जून 9 -- सरायकेला-खरसावां के चौका के जायदा शिव मंदिर के पास स्वर्णरेखा नदी में नहाने के दौरान सोनारी का छात्र डूब गया। काफी खोजबीन के बाद प्रेम कुमार बल्लू ( 23 वर्ष) का कोई पता नहीं चल पाया। घटना सोमवार शाम छह बजे की है। अंधेरा होने के बाद खोजबीन रोकनी पड़ी। मंगलवार को फिर उसकी तलाश शुरू की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, सोनारी स्थित आदर्श नगर के सिदो-कान्हू बस्ती का प्रेम कुमार अपने साथी आशुतोष कुमार के साथ बाइक से चांडिल घूमने आया था। दोनों ने जायदा मंदिर के पास स्वर्णरेखा तट पर रिल बनाया। इसके बाद प्रेम नदी में नहाने उतरा। यह भी पढ़ें- कादरगंज घाट पर नहाते समय युवक डूबा, तलाश जारी देखते ही देखते ही वह गहरे पानी में चला गया और ओझल हो गया। इसके बाद आशुतोष ने इसकी जानकारी प्रेम के घरवालों को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद चौका थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.