औरैया, मार्च 5 -- औरैया, संवाददाता। होली के पावन पर्व पर जायंट्स ग्रुप औरैया की ओर से शहर के होमगंज चौराहे पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलते हुए होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे के साथ रंगों का त्योहार मनाते हुए समाज में प्रेम और सद्भाव बनाए रखने की बात कही। इस अवसर पर विपिन मित्तल, गिर्राज नारायण अग्रवाल, हरि नारायण अग्रवाल, कुलदीप यादव, वेद गहोई, अनिल गुप्ता, रामकिशोर बरसइया, गुरमीत सिंह कालरा, आलोक पाल, विनोद गुप्ता, आलोक गुप्ता, दीपचंद्र पुरवार, श्याम विश्नोई, पुष्पेंद्र सिंह, देवेश शुक्ला, महामंडलेश्वर शिवम विश्नोई, स्वतंत्र अग्रवाल, सोमनाथ विश्नोई सहित अन्य लोग मौजूद रहे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.