मथुरा, अप्रैल 9 -- जायंट्स ग्रुप ऑफ मथुरा द्वारा स्थानीय होटल में जायंट्स की अदालत कार्यक्रम का आयोजन किया। अध्यक्ष प्रदीप फौजदार ने पूर्व अध्यक्षों के कार्यकाल से जुड़े प्रसंगों पर अधिवक्ता की भूमिका निभाते हुए सवाल उठाए, जिन पर डॉ. अशोक अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, पीयूष जैन, उमेश जुगसना, डॉ. डीडी गर्ग, हेमंत अग्रवाल, अक्षय खंडेलवाल, यादवेंद्र अग्रवाल, उमेश गुडेरा, संजय अग्रवाल, शशिकांत जिंदल, दिनेश अग्रवाल, महेश मित्तल ने जायंट्स के संविधान की शपथ लेकर जवाब दिये। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं कवि राम सरीन ने जज की भूमिका निभाते हुए सभी पूर्व अध्यक्षों को सम्मानित करने के निर्देश दिए। इसके बाद उपाध्यक्ष गिरीश अग्रवाल व रवि गर्ग, प्रशासनिक निदेशक मनमोहन गुप्ता, कार्यक्रम निदेशक मनीष अरोड़ा, मनोज सामरिया, पवन अग्रवाल, पंकज मित्तल, मनोहर गंगवानी, गोपाल अ...