गढ़वा, अप्रैल 14 -- गढ़वा। जायंट्स ग्रुप आफ गढ़वा की बैठक स्थानीय जीएन कान्वेंट स्कूल में ग्रुप के अध्यक्ष अशोक गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गर्मी को देखते हुए सार्वजनिक जगहों पर राहगीरों के लिए पनशाला खोलने का निर्णय लिया गया। वहीं नियमित ह्रदय जांच शिविर जो हर माह के तीसरे रविवार 19 अप्रैल को आयोजित करने का निर्णय हुआ। अबकी बार यह शिविर स्थानीय डीएवी मॉडल स्कूल में आयोजित किया जाएगा। साथ ही सोनपुरवा मेन रोड में हिंदुस्तान सैनिटरी के पास, टंडवा संदीप गुप्ता के प्रतिष्ठान के सामने पनशाला का उद्घाटन किया जाएगा ताकि इस गर्मी में राहगीरों को पीने की पानी की दिक्कत न हो। बैठक में स्पेशल कमेटी के सदस्य विजय कुमार केसरी, फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, उपाध्यक्ष नंदकुमार गुप्ता, ध्रुव केशरी, प्रशासनिक निदेशक अशोक विश्वकर्मा, ...