मधेपुरा, मई 8 -- कुमारखंड। कन्या प्राथमिक स्कूल रामनगर महेश के छात्र व अभिभावकों द्वारा मांगों को लेकर किए गए रोड़ जाम के दौरान एक अनोखा नजारा देखने को मिला। इस दौरान उस स्कूल के कुछ शिक्षक- शिक्षिकाएं वर्तमान में मिडिल स्कूल बेला सद्दी में शिफ्ट होने की वजह से स्कूल जा रहे थे कि रास्ते में रोड जाम में फंस गए। इस दौरान कन्या प्राथमिक स्कूल रामनगर के शिक्षक प्रवेश कुमार झा ने छात्रों को जाम स्थल पर ही क्लास लगा दी और पढ़ाने लगे। उन्होंने बताया कि वे स्कूल जा रहे थे कि रोड जाम में फंस गए। अपने ही स्कूल के बच्चे थे तो उन्हें पढ़ाने लगा। यह भी पढ़ें- स्कूल शिफ्ट करने के विरोध में किया सड़क जाम यह भी पढ़ें- ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...