कानपुर, फरवरी 16 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर की दो प्रमुख सड़कों को पीडब्ल्यूडी 10 करोड़ रुपये से चौड़ाकर उसमें डिवाइडर बनाएगा। इससे गलत दिशा से आने वाले वाहनों की वजह से लगने वाले जाम और वाहन दुर्घटनाएं रुकेंगी। घंटाघर चौराहा से कोपरगंज और बांसमंडी होते हुए डिप्टी पड़ाव चौराहा और विजय नगर चौराहा से मरियमपुर चौराहे तक डिवाइडर बनेगा और दोनों तरफ सड़क सात-सात मीटर चौड़ी की जाएंगी। दोनों सड़कों को नए सिरे से बनाते हुए उनका पांच साल तक मेंटीनेंस का जिम्मा भी कंपनी को ही दिया जाएगा। घंटाघर से कोपरगंज होते हुए डिप्टी पड़ाव चौराहे तक डेढ़ किमी मीडियन डिवाइडर बनेगा। अभी यह सड़क कहीं 12 मीटर तो कहीं 11 मीटर चौड़ी है। अब 50 सेमी चौड़ा मीडियन डिवाइडर बनाने हुए दोनों तरफ सात-सात मीटर चौड़ी फोरलेन सड़क बनेगी। डिवाइडर एक मीटर ऊंचा बनाया जाएगा। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.